पाठ 8 कन्यादान MCQ Online Test- 2 Class 10 Kshitij Hindi

MCQ Online Test 2 for पाठ – कन्यादान – ऋतुराज (Kanyadan) Class 10th Hindi Kshitij-II

प्रश्न :
1. माँ ने अपनी बेटी को किस पर रीझने से मना किया?
(क) अपने पैसे पर
(ख) अपनी सुंदरता पर
(ग) पति के प्यार पर
(घ) इनमें से कोई नहीं

2. ‘कन्यादान’ कविता किससे संबंधित है?
(क) दहेज़ से
(ख) पुत्र-प्राप्ति से
(ग) लड़कियों से
(घ) नारी-जागृति से

3. हर कन्या विवाह से पूर्व वैवाहिक जीवन के बारे में कैसी कल्पनाएँ करती हैं?
(क) मधुर
(ख) कोरी
(ग) रंगीन
(घ) इनमें से कोई नहीं

4. कविता में आनंद का संचार कौन करती है?
(क) शब्द
(ख) तुक और लय
(ग) सौंदर्य
(घ) चित्र

5. लड़कियाँ स्वभाव से कैसी होती हैं?
(क) सरल
(ख) कठोर
(ग) सहनशील
(घ) चालू

6. ‘धुँधला प्रकाश’ किसका प्रतीक है?
(क) कम रोशनी
(ख) अँधेरा
(ग) अस्पष्ट सुख
(घ) अशांति

7. भारत में कन्यादान करना कैसा माना जाता है?
(क) असम्मानजनक
(ख) सर्वोत्तम
(ग) प्रशंसात्मक
(घ) इनमें से कोई नहीं

8. कविता में शब्दों के द्वारा किसी अवास्तविक वस्तु को वास्तविक-सा दिखने को क्या कहा गया है?
(क) काल्पनिक शब्द
(ख) शाब्दिक सौंदर्य
(ग) वास्तविक भ्रम
(घ) शाब्दिक भ्रम

9. माँ के लिए अंतिम पूँजी कौन है?
(क) पति
(ख) पुत्री
(ग) परिवार
(घ) इनमें से कोई नहीं

10. ससुराल वाले लड़की के किस व्यक्तित्व का गलत फायदा उठाते हैं?
(क) सरलता तथा भोलेपन
(ख) कुटिलता
(ग) सुंदर
(घ) चतुर
[WpProQuiz 237]