पाठ 5 उत्साह और अट नहीं रही MCQ Online Test- 1 Class 10 Kshitij Hindi

MCQ Online Test 1 for पाठ – 5 उत्साह और अट नहीं रही  – सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ (Utsah aur Att Nahi Rahi – Suryakant Tripathi Nirala) Class 10th Hindi Kshitij-II

प्रश्न :
1. कवि बादल में किसका स्वर सुनता है?
(क) रूदन
(ख) क्रांति
(ग) वेदना
(घ) इनमें से कोई नहीं

2. बादल अपनी गर्जन-तर्जन से किसे घेर लेता है?
(क) समुद्र को
(ख) पृथ्वी को
(ग) आकाश को
(घ) इनमें से कोई नहीं

3. कवि के अनुसार किसके केश सुंदर, काले और घुँघराले हैं?
(क) प्रेयसी के
(ख) बादल के
(ग) धरती के
(घ) इनमें से कोई नहीं

4. कविता में बादल किसका प्रतीक है?
(क) भावनाओं का
(ख) सुख का
(ग) दुःख का
(घ) क्रांति का

5. ‘तप्त धरा’ का सांकेतिक अर्थ क्या है?
(क) गर्म धरती
(ख) सूखी धरती
(ग) दुखों से पीड़ित धरती
(घ) इनमें से कोई नहीं

6. किस महीने में चारों तरफ हरियाली छा जाती है?
(क) फागुन
(ख) माघ
(ग) वैशाख
(घ) अषाढ़

7. फागुन मास में कैसी हवाएँ चल रही हैं?
(क) शुष्क
(ख) नमीयुक्त
(ग) मादक
(घ) मंद-मंद

8. कवि ने बादलों का आह्वान करते हुए उनसे क्या करने का आग्रह किया है?
(क) न बरसने का
(ख) बरसने का
(ग) गरजने का
(घ) इनमें से कोई नहीं

9. बादल को कवि ने गरजने के लिए कहा है, जिससे कि वातावरण में-
(क) जोश और क्रांति फ़ैल सके|
(ख) गर्मी समाप्त हो सके|
(ग) बच्चे डर जाए|
(घ) इनमें से कोई नहीं

10. कविता में जल का बरसना किसका प्रतीक है?
(क) बारिश होना
(ख) शांति और सुख की स्थापना
(ग) प्यास बुझना
(घ) इनमें से कोई नहीं
[WpProQuiz 230]