प्रश्न:

1. लॉर्ड कर्जन ब्रिटिश शासकों को किस बात की धमकी देते थे?
(क) देश छोड़ने की
(ख) इस्तीफा देने की
(ग) मारने की
(घ) इनमें से कोई नहीं

2. लॉर्ड कर्जन भारत में कितनी बार वायसराय बनकर आए?
(क) एक बार
(ख) तीन बार
(ग) दो बार
(घ) एक बार भी नहीं

3. बंगाल-विभाजन की जिद किसने की थी?
(क) भारतवासियों ने
(ख) बच्चों ने
(ग) लॉर्ड कर्जन ने
(घ) उपर्युक्त सभी ने

4. लॉर्ड कर्जन की विदाई का सबसे अधिक दुःख किसे है?
(क) लेखक को
(ख) अंग्रेजों को
(ग) गरीबों को
(घ) ब्रिटिश सरकार को

5. लेखक के अनुसार लॉर्ड कर्जन के एक इशारे पर क्या होता था?
(क) लड़ाई
(ख) प्रलय
(ग) समझौता
(घ) इनमें से कोई नहीं
6. ‘कैसर’ शब्द किनके लिए प्रयोग किया जाता था?
(क) तानाशाह जर्मन शासकों के लिए
(ख) अंग्रेजों के लिए
(ग) भारतीयों के लिए
(घ) गरीबों के लिए

7. ‘जार’ शब्द किनके लिए प्रयोग होता था?
(क) अमेरिका के तानाशाह शासकों के लिए
(ख) पकिस्तान के तानाशाह शासकों के लिए
(ग) रूस के तानाशाह शासकों के लिए
(घ) भारत के तानाशाह शासकों के लिए

8. नादिरशाह ने कहाँ कत्लेआम किया था?
(क) आगरा में
(ख) पंजाब में
(ग) दिल्ली में
(घ) बंगाल में

9. भारत की जनता अपने दुःखों और कष्टों की अपेक्षा किसका अधिक ध्यान रखती है?
(क) दूसरों का
(ख) परिणाम का
(ग) परिवार का
(घ) किसी का नहीं

10. दिल्ली में किसने कत्लेआम किया था?
(क) औरंगजेब
(ख) हिटलर
(ग) नादिरशाह
(घ) सुलतान अली