पाठ 1 पद सूरदास MCQ Online Test- 1 Class 10 Kshitij Hindi

MCQ Online Test 1 for पाठ – 1 पद सूरदास (Surdas) Class 10th Hindi Kshitij-II

प्रश्न:

1. गोपियाँ किन्हें बड़भागी कहती हैं?
(क) मथुरावासियों को
(ख) कृष्ण को
(ग) उद्धव को
(घ) स्वयं को

2. उद्धव किसकी संगति में रहकर भी प्रेम से अछूते रहे हैं?
(क) कृष्ण की
(ख) गोपियों की
(ग) मित्र की
(घ) इनमें से कोई नहीं

3. गोपियाँ स्वयं को क्या समझती हैं?
(क) डरपोक
(ख) निर्बल
(ग) अबला
(घ) साहसी

4. गोपियाँ किसके प्रेम में आसक्त हो गई हैं?
(क) उद्धव-प्रेम
(ख) कृष्ण-प्रेम
(ग) संगीत-प्रेम
(घ) इनमें से कोई नहीं

5. कृष्ण के आने की प्रतीक्षा किसे है?
(क) भक्तों को
(ख) उद्धव को
(ग) गोपियों को
(घ) यशोदा को

6. गोपियों को अकेला छोड़कर कृष्ण कहाँ चले गए थे?
(क) ब्रज
(ख) द्वारका
(ग) मथुरा
(घ) वृन्दावन

7. कृष्ण का योग-संदेश लेकर कौन आए थे?
(क) उद्धव
(ख) बलराम
(ग) सेवक
(घ) इनमें से कोई नहीं

8. कवि के अनुसार गोपियों का स्वभाव कैसा है?
(क) चतुर
(ख) निर्दयी
(ग) घमंडी
(घ) भोला

9. उद्धव के व्यवहार की तुलना किसके पत्ते से की गई है?
(क) पीपल के
(ख) कमल के
(ग) केला के
(घ) नीम के

10. गोपियाँ कृष्ण के प्रति कैसी भावना रखती हैं?
(क) द्वेष की
(ख) क्रोध की
(ग) प्रेम की
(घ) घृणा की

[WpProQuiz 222]