Online Test of पाठ – 17 बच्चे काम पर जा रहे हैं (Bachain kaam per ja rahe hain) Test 1 | Hindi kshitiz Class 9th क्षितिज

1. सुबह के समय सड़कों पर क्या छाया हुआ है?
(क) धुआँ
(ख) अँधेरा
(ग) कोहरा
(घ) इनमें से कोई नहीं

2. सुबह-सुबह बच्चे कहाँ जा रहे हैं?
(क) मंदिर
(ख) काम पर
(ग) विद्यालय
(घ) बाजार

3. प्रस्तुत कविता में किस समस्या को उजागर किया गया है?
(क) बाल-विवाह
(ख) दहेज़ प्रथा
(ग) भ्रष्टाचार
(घ) बाल-मजदूरी

4. बच्चों को अपने विकास के लिए किसका अवसर मिलना चाहिए?
(क) खेलने-कूदने का
(ख) पढ़ने-खेलने का
(ग) सोने का
(घ) खाने का

5. बच्चों का कोहरे से ढँकी सड़क पर काम करने के लिए जाना किसके लिए चिंता का विषय बन गया है?
(क) कवि के लिए
(ख) माता-पिता के लिए
(ग) सरकार के लिए
(घ) समाज के लिए

6. कवि के अनुसार बच्चों के रंग-बिरंगी किताबों को किसने खा लिया है?
(क) चीटियों ने
(ख) चूहों ने
(ग) दीमकों ने
(घ) इनमें से कोई नहीं

7. अगर नन्हें बच्चों को बचपन की सारी सुविधाएँ न मिलें तो उनका जीवन कैसा होगा?
(क) आनंदपूर्ण
(ख) निरर्थक
(ग) कष्टमय
(घ) गंभीर

8. बच्चों को किस कारण बचपन में ही काम पर जाना पड़ रहा है?
(क) अनाथ होने के कारण
(ख) बीमारी के कारण
(ग) गरीबी के कारण
(घ) इनमें से कोई नहीं

9. बच्चों को काम पर जाता देख कवि के मन में कैसे भाव उमड़ते हैं?
(क) करुणा के
(ख) चिंता के
(ग) आवेग के
(घ) उपर्युक्त सभी

10. कवि के अनुसार बच्चों का काम पर जाना कैसी स्थिति है?
(क) सुखद
(ख) भयानक
(ग) गंभीर
(घ) इनमें से कोई नहीं

पाठ 17 - बच्चे काम पर जा रहे हैं Quiz 1| Class 9th क्षितिज

Click on ‘Start Quiz’ to Take Test.